रियासी। जिले में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के साठ नए मामले सामने आए हैं। जिले में मौजूदा समय में 721 मामले सक्रिय हैं।
सोमवार को ब्लॉक रियासी से सब से ज्यादा 31 मामले मिले हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अगर दो दिनों में संक्रमण दर बढ़ती है तो नए निर्देश जारी हो सकते हैं। ब्लॉक माहौर से 23 मामले मिले हैं, जिस कारण जिला प्रशासन ने राजौरी और रामबन से आने वाले लोगों पर खास नजर रखनी शुरू कर दी है। प्रवेश द्घार पर मंगलवार से टेस्ट किए जाएंगे। ब्लॉक कटड़ा के सिर्फ एक मामला मिला है, जिससे कुछ राहत मिली है। वहीं, पौनी से चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की है।