फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: श्रीनगर में 50 लाख के पुराने नोट के साथ दो गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Sun, 07 Jan 2018 11:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

पुलिस ने बटबोनी बगहियास इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार कर चलन से बाहर के 50 लाख के नोट बरामद किए। पकड़े गए दोनों में से एक उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, जो वर्तमान में बारामुला में रह रहा है।

विज्ञापन


पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन नोटों को रखने के क्या मकसद हो सकते हैं। बाहरी राज्य के व्यक्ति के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।

वहीं दो बार कश्मीर में चलन से बाहर के नोट पकड़े जाने के मामले में तार जोड़ने की भी कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बटबोनी इलाके में नाका लगाया था। इसी दौरान दो संदिग्ध देखे गए, जो नाका देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उनके पास से चलन से बाहर के 50 लाख रुपये के नोट बरामद किए। आरोपियों की शिनाख्त नजीर अहमद राथर (सैदपोरा-राफियाबाद) तथा अकील अहमद खान (कानपुर, वर्तमान बारामुला) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में लेने की कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें