इससे पहले 25 नवंबर को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया था। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए तीन सेक्टरों में गोले दागे थे। इस दौरान पुंछ के कस्बा व कीरनी और जम्मू के पलांवाला सेक्टर में मोर्टार बरसाए थे।
इसके बाद सेना ने ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तानी सैनिक अपनी तीन से चार पोस्ट छोड़कर भाग खडे़ हुए। दोबारा से इन पोस्टों तक पहुंचने के लिए देर रात तक पाकिस्तानी सैनिक कोशिश करते रहे, लेकिन सेना की जवाबी कार्रवाई से हिम्मत न जुटा पाए थे। भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था।