फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बाल सुधार गृह से फरार दो पाकिस्तानी नागरिक लुधियाना में गिरफ्तार, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अब भी पुलिस से दूर

Tue, 17 Feb 2026 04:59 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के बाल सुधार गृह से फरार हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में पुलिस पर देसी कट्टे से फायर करता एक हमलावर। - फोटो : वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह से फरार हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


दोनों आरोपी कल शाम बाल सुधार गृह से फरार हुए थे और उनकी तलाश में जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें लुधियाना में पकड़ा गया।

हालांकि, इस मामले में फरार स्थानीय गैंगस्टर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फरारी में मदद करने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि फरार गैंगस्टर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: J&K: जम्मू बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कुख्यात खौफ गैंग का हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपी फरार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें