पाकिस्तान की ओर से लगातार होती नापाक हरकतों के बीच भारतीय सेना ने एक बार फिर नापाक हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे राजोरी और पुंछ जिलों में सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सेना ने एक बार फिर विध्वंसक जवाबी कार्रवाई की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से एलओसी पर लगातार हो रही सीजफायर उल्लंघन की घटना के बीच भारतीय जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई करते हुए राजोरी के भिंबर गली सेक्टर में दो पाक सैनिकों को मार गिराया गया है।
सैन्य प्रवक्ता मनीष मेहता के मुताबिक 14 जून तक पाक द्वारा चार दिनों में 10 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। सूत्रों के अनुसार पाक द्वारा सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में लगातार गोलीबारी के साथ साथ मोर्टार दागे जाने का सिलसिला जारी है जिसका भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा लगातार मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।