फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो मददगार गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटीं एजेंसियां

Fri, 23 Oct 2026 11:42 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बारामुला के देलिना घाट इलाके में पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर दो ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दो आईईडी, तुर्किए निर्मित पिस्तौल, 10 कारतूस और नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल तैनात - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम करते हुए दो ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकियों को आईईडी और हथियार सप्लाई करने वाले थे। सुरक्षाबलों को समय रहते इसकी भनक लग गई और उनका मंसूबा विफल कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों ने बताया कि पुख्ता इनपुट मिलने पर पुलिस और सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की संयुक्त टीम ने बुधवार को बारामुला के देलिना घाट इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान दरपुरा नर्सरी से वसीम अहमद बेग और ताहिर अहमद मलिक को पकड़ा गया। दोनों सोपोर के चिंकीपोरा के रहने वाले हैं। तलाशी ली गई तो इनके पास से दो आईईडी, तुर्किए निर्मित एक कानिक पिस्तौल, पिस्तौल के 10 कारतूस, 6,500 रुपये और अन्य घातक जखीरा मिला है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे थे। वे आतंकवादियों तक हथियार और विस्फोटक पहुंचाने का काम करते थे। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उनके तार किन आतंकी नेटवर्कों से जुड़े हैं और ये हथियार कहां व किसे पहुंचाए जाने थे।
विज्ञापन

राष्ट्र विरोधी पोस्टर लगाने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़
जिले के हंदवाड़ा में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रविरोधी और भड़काऊ पोस्टर चिपकाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में हंदवाड़ा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। जांच के दौरान साजिश में ओवरग्राउंड वर्करों और अन्य तत्वों की संलिप्तता सामने आई है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें