फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा से आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और 5.5 लाख रुपये बरामद

Sun, 08 Apr 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा से आतंकी संगठन अंसार गज्वातुलहिंद के दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से हैंड ग्रेनेड तथा साढ़े पांच लाख रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि यह पैसा पिछले दिनों दो बैंक शाखाओं से लूटा गया था।  

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान अवंतीपोरा के रफीक अहमद डार और आबिद मजीद के रूप में हुई है। रफीक के पास से एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। इससे वह सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान उसने कबूला कि वह आतंकी संगठन अंसार गज्वातुलहिंद के लिए काम करता है। एक और ओजीडब्ल्यू आबिद उर्फ राज गड्डा को अंसार के चीफ जाकिर मूसा के लिए हथियार खरीदने को पैसा दिया गया है।

इस निशानदेही पर आबिद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब साढ़े पांच लाख रुपये भी बरामद किए गए। दोनों ने यह भी बताया कि यह पैसा संगठन के आतंकियों ने दिसंबर 2017 में नूरपोरा और मरहामा की जेके बैंक की शाखाओं से लूटा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


6 युवाओं को आतंक के रास्ते पर जाने से रोका
पुलिस ने छह ऐसे युवाओं को आतंक के चंगुल से बचाने का भी दावा किया है। एक सूचना के आधार पर अवंतीपोरा पुलिस ने छह युवाओं को धर दबोचा जो आतंकवाद में शामिल होने निकले थे। पुलिस ने काउंसिलिंग कर उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें