फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ पर बवाल: राजोरी में हिंसा भड़काने के आरोप में दो अधिकारी निलंबित, कर्फ्यू जारी

Thu, 15 Sep 2016 10:06 PM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
राजोरी में कर्फ्यू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बीफ पर बवाल से राजोरी में भड़की हिंसा के बाद से लगा कर्फ्यू दूसरे दिन वीरवार को भी जारी रहा। राजोरी नगर पालिका अधिकार क्षेत्र सेना के हवाले रहा।
विज्ञापन


इस बीच, प्रारंभिक कार्रवाई के तौर पर प्रशासन ने एक नायब तहसीलदार और एक जोनल फिजिकल एजूकेशन अफसर को निलंबित कर दिया।

दोनों पर हिंसा भड़काने का आरोप है। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए एसीआर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। कमेटी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

घटनास्थल का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
घटना के दूसरे दिन वीरवार सुबह से ही सेना ने कर्फ्यू की पाबंदियों को सख्ती से लागू कर दिया। किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई।

पुराना बस अड्डा, मुख्य बाजार, जवाहर नगर, छप्पड़ियां सहित अन्य तमाम इलाकों में सेना के वाहन फ्लैग मार्च करते रहे। हालात का जायजा लेने राजोरी पहुंचे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की।

आगजनी और पथराव से प्रभावित इलाके का दौरा करने के बाद देर रात तक स्थानीय लोगाें के साथ बैठक की। मंत्री ने बताया कि नायब तहसीलदार खुर्शीद तांत्रे और जोनल फिजिकल एजूकेशन अफसर परवेज सिकंदर को निलंबित किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें