पुंछ जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के साथ ही जहां जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 118 हो गई है। वहीं संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वस्थ होकर घर भेजे जाने वाले मरीजों की संख्या 87 हो गई जबकि कुल 31 संक्रमित आइसोलेशन में रखे गए हैं। विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों में तीन हजार से अधिक लोग निगरानी में रखे गए हैं। स्वस्थ मरीजों की संख्या अधिक होने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ेंः पानी पर पहरा! कुएं से चोरी रोकने के लिए तैनात है चौकीदार, फिर भी पड़ा डाका तो मिलती है ये सजा
जिला विकास आयुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात पीड़ितों के अनुपात से अधिक हो गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन राहत में हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों में निगरानी में रखे गए लोगों पर पूरी नजर रखे हुए है और उनके स्वास्थ्य की निरंतर जांच जारी है ताकि संक्रमण का पता चलते ही उन्हें आइसोलेट किया जा सके।
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
बताया कि पॉजिटिव मरीजों की घटती संख्या को देखते हुए जिले के चार रेड जोन ग्रीन जोन में परिवर्तित कर दिए गए हैं और वहां पर लगी पाबंदियां भी हटा ली गई हैं। राहुल यादव ने जिले के लोगों से अपने घरों में ही रहने, सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखने और जरूरी काम पड़ने पर घर से बाहर जाने पर मास्क का प्रयोग करने और बाहर से लौटने पर स्वास्थ विभाग की सलाह को अपनाते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बताए गए सभी उपायों को अपनाने का आह्वान किया।
स्वस्थ होकर ड्यूटी पर पहुंचा एंबुलेंस चालक
कोरोना को हराकर अपनी ड्यूटी पर लौटे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के एंबुलेंस चालक का एमएस शमीम उन निशा और अस्पताल प्रशासन ने स्वागत किया। बुधवार दोपहर तीसरी बार रिपोर्ट निगेटिव आने पर चालक को स्वस्थ घोषित कर उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचा।