फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और श्रीनगर में आर्किटेक्चर स्कूल को मंजूरी

Wed, 21 Dec 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रियासत सरकार ने प्रदेश में दो आर्किटेक्चर स्कूल स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। एक स्कूल श्रीनगर में स्थापित होगा जबकि दूसरा स्कूल जम्मू में खुलेगा। वर्तमान में आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए प्रदेश में कोई स्कूल नहीं हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीनगर में आर्किटेक्चर स्कूल को बेमिना डिग्री कॉलेज में चलाया जाएगा। जम्मू में एमएएम कॉलेज में आर्किटेक्चर स्कूल चलेगा।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के अनुसार राज्य में आर्किटेक्चर की पढ़ाई के लिए स्कूल की सुविधा नहीं है। इस विषय की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता है। रियासत के दोनों राजधानी शहरों में स्कूल खुलने से आर्किटेक्चर और टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए विद्यार्थियों को राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

40-40 विद्यार्थियों की क्षमता वाले इन स्कूलों में शुरूआती पढ़ाई आर्किटेक्चर और डिजाइन के अंडर ग्रेजुएट स्तर की होगी। समय के साथ बाद में स्कूल आर्किटेक्चर और प्लानिंग के मुकम्मल संस्थान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


अन्य राज्यों की तरह ही इन संस्थानों में भी आर्किटेक्चरल कंजरवेशन, अर्बन डिजाइन, इनवारनमेंट प्लानिंग, हाउसिंग, रीजनल प्लानिंग, ट्रांस्पोर्ट प्लानिंग, अर्बन प्लानिंग एंड लैंडस्केप आर्किटेक्चर, बिल्डिंग इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के विशेष कोर्स करवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें