फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की लद्दाख इकाई में दो और संगठनात्मक जिलों की घोषणा

Sat, 01 Feb 2020 07:13 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज, डेस्क,अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र शासित लद्दाख में भाजपा ने अपने संगठनात्मक जिलों की संख्या में दो और जिलों को बढ़ाकर चार कर दिया है। शनिवार को महासचिव संगठन अशोक कौल की अध्यक्षता में लेह में हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में नुबरा और झंस्कार को संगठन में जिले के तौर पर जोड़ने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान लेह और कारगिल के स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के काउंसलरों और बीडीसी अध्यक्षों से भाजपा महासचिव संगठन अशोक कौल ने  कहा कि लद्दाख में जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे और इस दिशा में नुबरा और झंस्कार को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में जिले के तौर पर शामिल किया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लद्दाख को विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाना चाहते है। नई दिल्ली में चुनाव के बाद केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और काउंसिल एक्ट के संबंध में अहम बैठकें होगी। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष डोरजे अंगचुक ने अशोक कौल को लद्दाख में पार्टी गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य कार्यकारी काउंसलर लेह ग्याल पी वांग्याल, डिप्टी चेयरमैन सीरिंग सेंडअप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें