घाटी में पांच साल के एक बच्चे सहित दो लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। स्वाइन फ्लू के एच1एन1 वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या ग्यारह तक पहुंच गई है। जम्मू में एक और पाजिटिव मामला सामने आया है।
मौसम के बदले मिजाज से तापमान गिरने से वायरस के अभी सक्रिय रहने की आशंका ज्यादा है। स्किम्स श्रीनगर में पिछले चौबीस घंटों में एक पांच साल के बच्चे और 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।
गत तीन मार्च को टंगमर्ग निवासी पांच साल के एक लड़के को एक्यूट रेसप्रेटरी डिसआर्डर की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसने बीती देर रात दम तोड़ दिया।