फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसर्रत को फिर से गिरफ्तार किया जाए'

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद पर आरोप लगाया कि वह पुनर्वास के बहाने जेएंडके पुलिस में पाक आर्मी की भर्ती कर रहे हैं। रियासती सरकार ने आतंकियों का पुनर्वास करवाने के लिए उन्हें पुलिस महकमे में शामिल करने की बात कही है, जो राष्ट्रविरोधी है।
विज्ञापन


तोगड़िया रविवार को जम्मू में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने आए थे। तोगड़िया ने कहा कि अलगाववादी मुसर्रत को फिर से गिरफ्तार किया जाए और इस फैसले के लिए मुफ्ती अवाम से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि मुफ्ती हिंदुओं के जनादेश पर मुख्यमंत्री बने हैं और उन्हें इस तरह के फैसले लेने का अधिकार नहीं है।

जनता कुर्सी दे सकती है बाहर भी बैठा सकती है। तोगड़िया ने कहा कि रियासत से अनुच्छेद 370 हर हाल में हटेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तरह ही हैदराबाद और जूनागढ़ जैसी रियासतें देश में शामिल हुईं हैं, तो जेएंडके को विशेष राज्य का दर्जा क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन

'रियासत को बर्बादी की ओर ले जाएंगे ऐसे फैसले'

भाजपा द्वारा अनुच्छेद 370 से हाथ वापस खींचने पर तोगड़िया ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने वादे पर अटल है और उसे हटाकर रहेगी। उन्होंने वेस्ट पाकिस्तानियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में मत डालने का अधिकार है, लेकिन विधानसभा में नहीं।

क्या वह भारत का अंग नहीं था। उन्होंने कहा कि रियासत के मुख्यमंत्री पाकिस्तान की राह चल रहे हैं, जो गलत है। विधानसभा चुनाव में जिस जनता ने जनादेश दिया, उसकी सराहना करने की बजाए पाकिस्तान और अलगाववादियों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

जो अलगाववादी कई सैनिकों की मौत का कारण है, उसे सरकार रिहा कर रही है। इस तरह के फैसले रियासत को विकास की बजाए बर्बादी को ओर ले जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आती तो वे श्री अमरनाथ भूमि आंदोलन की तरह दूसरे आंदोलन को तैयार रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें