फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और अमरनाथ यात्रियों की मौत

Wed, 22 Jul 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आए दो और यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इनमें पंजतरणी कैंप में 64 वर्षीय प्रदीप कुमार निवासी पटना और पहलगाम में बीती रात 69 वर्षीय सतिंद्र प्रसाद सिंह ने सांस की दिक्कत होने के बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके साथ यह आंकड़ा 25 तक पहुंच गया है। इस बीच मंगलवार को 5024 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब तक 262358 शिव भक्त बाबा के दरबार में हाजिरी दे चुके हैं।

मंगलवार सुबह भारी बारिश से बालटाल रूट से एक घंटा यात्रा रोकी गई, जिसके बाद मौसम साफ होने पर यात्रा को आगे बढ़ाया गया। पारंपरिक पहलगाम रूट से भी सुहाने मौसम के बीच यात्रा जारी रही। इस बीच मंगलवार तड़के जम्मू आधार शिविर भगवती नगर से 1050 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।
विज्ञापन


इसमें 696 पुरुष, 255 महिलाएं, 5 बच्चे और 94 साधु शामिल हैं। आन स्पाट पंजीकरण केंद्रों पर यात्रियों की संख्या में कमी आई है, लेकिन रोजाना जोश और उत्साह के साथ हजारों शिव भक्त पहुंच रहे हैं।

मंगलवार को जम्मू हाट केंद्र में बालटाल से 478 और पहलगाम रूट से 417 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। हालांकि यात्रियों का कोटा 3600 रखा गया था। खराब मौसम यात्रा में कई बार बाधा बन चुका है, लेकिन मौसम अभी तक यात्रियों पर मेहरबान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें