श्री अमरनाथ यात्रा में जहां श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा है, वहीं दो अन्य यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस तरह 15 दिनों की यात्रा में अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
बालटाल मार्ग पर रेलपथरी के पास ऊंचाई से गिरने के बाद पंजाब निवासी राजविंदर सिंह (27) को हार्टअटैक हुआ और उसकी मौके पर मौत हो गई।
परंपरागत यात्रा मार्ग पहलगाम में संगम के पास उत्तर प्रदेश निवासी प्यारे लाल (45) को भी हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। वीरवार को 14,488 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा पहुंच बाबा बर्फानी के दर्शन किए।