फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: चनापोरा पुलिस पोस्ट पर हमला करने वाले जैश के तीन आतंकी गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 04:26 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर में रविवार को पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छानपोरा पुलिस चौकी पर शुक्रवार को हुए हमले के मामले में पुलिस ने जैश के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। इनसे चाइनीज पिस्तौल, दो मैगजीन तथा छह गोलियां बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


एसएसपी हसीब मुगल ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि छानपोरा हमले में तीन लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है। तीनों की शिनाख्त मुश्ताक अहमद गोजरी (बालपोरा चाडूरा, बडगाम), जुनैद शफी डार (बुनहारा चाडूरा, बडगाम) व लतीफ अहमद डार (बुनहारा चाडूरा, बडगाम) के रूप में हुई है। हमले में संतरी घायल हुआ था। इन्होंने हथियार लूट की भी कोशिश की थी। बताया कि घटना के बाद डिजिटल सबूत जुटाने के साथ ही इंटेलिजेंस ग्रिड को मजबूत किया गया था। संदिग्धों को पहले से रडार पर रखा गया था। इन्हें उठाकर पूछताछ की गई। इनमें से एक ने जुर्म कबूल करते हुए ग्रुप के बारे में पूरी जानकारी दी।

एसएसपी ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल से हमले के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर गाड़ी खड़ी की थी। जुनैद पुलिस चौकी में पासपोर्ट स्टेटस का पता लगाने के लिए गया। इसकी आड़ में उसने पूरे स्थान को चेक कर लिया। उसने पाया कि संतरी को बैकअप करने के लिए व्यवस्था नहीं है। इसके बाद बाहर निकलकर उसने अपने साथियों को बताया कि संतरी को निशाना बनाया जा सकता है। फिर वह मुश्ताक के साथ चौकी पर पहुंचा। मुश्ताक फिरन पहने हुआ था तथा सिर पर हेलमेट थी। चौकी पर तलाशी के लिए उसे फिरन उतारने को कहा गया तो उसने पिस्तौल निकालकर संतरी पर फायरिंग कर दी। इसमें संतरी घायल हो गया जिसका इलाज स्किम्स में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि घायल संतरी की हथियार लूटने की भी कोशिश की गई, लेकिन हथियार चेन के जरिये बेल्ट से बंधा हुआ था। इस वजह से वह उसे ले नहीं जा सके। इस बीच अन्य पुलिसकर्मियों ने फायरिंग की तो आतंकी भाग निकले। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। 

पकड़ा गया एक आतंकी कश्मीर विवि से पीजी
मुश्ताक कश्मीर विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट है। वह दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के जैश आतंकी समीर अहमद डार के संपर्क में था। समीर व मुश्ताक दोनों विश्वविद्यालय के मित्र थे। समीर के दिशा निर्देश पर ही श्रीनगर में आतंकियों ने हथियार लूट की कोशिश की। जुनैद पत्थरबाजी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। लतीफ ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) रहा है जो आतंकियों को सुविधाएं मुहैया कराता था। समीर भी पोस्ट ग्रेजुएट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें