उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कलंतारा पायीन इलाके में गुरूवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर, इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा एक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को फायरिंग करना शुरू कर दिया।
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ का करारा जवाब दिया, इसमें तीन सुरक्षा बल के जवानों को चोटें आईं, जबकि दो आतंकवादी मारे गए। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों आतंकियों का शव बरामद कर लिया गया है, उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद की गई है।