फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने पकड़े दो आतंकी, दो एके-56 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

Thu, 29 May 2025 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दो हाइब्रिड आतंकियों ने सरेंडर किया है। सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दो आतंकियों ने किया सरेंडर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। शोपियां में एक ऑपरेशन के दौरान दो हाइब्रिड आतंकियों ने सरेंडर किया है। सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विशेष इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने बसकुचन में एक कासो लॉन्च किया। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। पास के एक बाग में आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई थी। 

अभियान के बाद लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी इरफान बशीर और उजैर सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से दो एके-56 राइफलें, चार मैगजीन, 102 राउंड (7.62x39 मिमी), दो हैंड ग्रेनेड, दो पाउच आदि बरामद किए गए। 
विज्ञापन


शोपियां पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। 


 

नरवाल में सड़क किनारे मिले तीन मोर्टार, पुलिस ने किए नष्ट 
वहीं, जम्मू शहर के नरवाल ट्रांसपोर्ट नगर में आरटीओ कार्यालय जाने वाली सड़क किनारे तीन मोर्टार मिले। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तीनों मोर्टार कब्जे में लिए हैं। बाद में इन्हें पुलिस ने नष्ट कर दिया। माना जा रहा है कि हाल के तनाव के दौरान पाकिस्तान की तरफ से ये दागे गए होंगे, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि यह सेना के कबाड़ का हिस्सा है। 

बुधवार को नरवाल पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क किनारे मोर्टार पड़ा है। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। जांच की तो दो और मोर्टार मिले। इसके बाद दो और बम निरोधक दस्ते पहुंचे और पूरे इलाकों को खंगाला। यह तीनों मोर्टार सड़क किनारे कचरे में पड़े थे। तीनों को सुरक्षित जगह नष्ट किया गया। 

 
विज्ञापन

एसपी दक्षिण अजय शर्मा ने कहा कि तीन मोर्टार मिलने के बाद से लोगों में कुछ भ्रांतियां थीं। उन्होंने कहा कि यह मोर्टार जंग लगे हुए पुराने हैं। सेना जो अपना कबाड़ बेचती है, यह उसके ही अंदर का है जो किसी तरह से यहां पहुंच गए। तीन को नष्ट कर दिया है। जहां ये मोर्टार पड़े थे वहां आसपास सैकड़ों वाहन खड़े रहते हैं। ढाबे और दुकानें हैं। अगर यह फट जाते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें