फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः सड़क पर फिसल कर मरे लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी

Wed, 14 Feb 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
मारे गए आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर में हुई सड़क दुर्घटना में दो आतंकियों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं। दोनों आतंकी पुलिस से बचने के कारण तेज बर्फबारी में बाइक से कहीं जा रहे थे।

विज्ञापन


लेकिन जैसे ही वो सोपोर के हारापोरा इलाके में पहुंचे वैसे ही ताजी बर्फबारी में उनकी गाड़ी फिसल गई और वे फिसलते हुए सामने की दीवार से जाकर टकरा गए। जिसमें आतंकी छोटा दुजाना की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि स्थानीय आतंकी ओवैस बशीर मीर ने स्किम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा। दोनों आतंकियों के सर में गंभीर चोटे आई थी। एसएसपी बारामुला हरमीत कौर ने अमर उजाला को बताया कि आतंकी गाड़ी नंबर JK05 F0794 से पुलिस से बचकर कही जा रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन सोपोर में दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मारे गए दो आतंकियों की पहचान सोपोर के ब्रतकला के ओवैस बशीर मीर जबकि दूसरे आतंकी छोटा दुजाना पाकिस्तान का रहने वाला बताया जा रहा है।

छोटा दुजाना लश्कर-ए-तैयबा का उत्तरी कश्मीर का कमांडर था और टंगमर्ग में सक्रिय था। छोटा दुजाना 2017 में घुसपैठ करके कश्मीर में दाखिल हुआ था। जबकि ओवैस ने 3-4 दिन पहले ही आतंकी संगठन लश्कर का दामन थामा था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें