फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: त्राल में हिमस्खलन में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में वीरवार को हिमस्खलन में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से निकाल लिए हैं।
विज्ञापन


घटना त्राल के नारिस्तान पहाड़ियों की है। दोपहर करीब दो बजे पहाड़ियों में बसने वाले लोगों को बर्फ में दरार पड़ने की आवाज सुनाई दी, जिससे वह सतर्क हो गए कि कुछ अनहोनी होने वाली है।

लेकिन इतने में ही वहां इलाके के ऊपरी हिस्से में हिमस्खलन आने की खबर मिली। इसमें कुछ लोगों के दबे होने की खबर पर स्थानीय पुलिस और लोगों द्वारा सर्च आपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ द‌िन पहले प्रशासन ने जारी की थी ह‌िमस्खलन की चेतावनी

इस दौरान दो लोगों के शव बर्फ के नीचे से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मोहम्मद यूसुफ गुज्जर (22) पुत्र गुल्ला गुज्जर और मोहम्मद यूसुफ (32) पुत्र जुम्मा अहमद के तौर पर हुई है।

इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना त्राल टाउन से 25 किलोमीटर दूर हुई थी। पुलिस को स्थानीय लोगों की सहायता से दो शव बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों सुबह घरों से ईंधन के लिए लकड़ी लाने के लिए मुश्किदजां इलाके में गए थे, जो नारिस्तान पहाड़ियों में पड़ता है। गौरतलब है क‌ि कुछ द‌िन पहले प्रशासन ने ह‌िमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें