फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐप के जरिए राम माधव की गोपनीय यात्रा हुई सार्वजनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महासचिव राम माधव की पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से मुलाकात को गोपनीय रखने की योजना थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे सार्वजनिक कर दिया।
विज्ञापन


राम माधव के कार्यालय की ओर से कहा गया था कि वह दिल्ली में हैं। इस बीच उमर ने ट्वीट कर एक चार्टर्ड विमान के श्रीनगर पहुंचने की जानकारी को आम कर दिया।
Unscheduled flight VTJSG just landed in Srinagar after normal operation hours. Something is cooking with the PDP-BJP government formation.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) February 17, 2016
Trending Videos
विज्ञापन

'अब सब रडार पर है'

उमर ने बाद में कहा कि अब सब रडार पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि रियासत में सरकार गठन को लेकर बीजेपी और पीडीपी में कुछ तो चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक उमर को फ्लाइट ट्रैकर ऐप से एक चार्टर्ड प्लेन के श्रीनगर पहुंचने की जानकारी मिली थी। इस विमान का श्रीनगर पहुंचना पूर्व निर्धारित नहीं था।

उमर के ट्वीट के कुछ देर बार खबर आई ‌कि राम माधव पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए हैं। राम माधव ने महबूबा के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें