फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में सिलेंडर फटा, दो बहनों की मौत

Fri, 10 Jul 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरनकोट तहसील के दूरदराज के गांव मोड़ा बच्छाई में रसोई गैस सिलेंडर फट जाने से एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए। झुलसे लोगों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में प्राथमिक उपचार के उपरांत मुगलरोड के रास्ते सोरा मेडिकल कालेज अस्पताल श्रीनगर भेजा गया जहां बीच रास्ते में दो बच्चियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि अन्य सभी को गंभीर हालत में सोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में मोहम्मद शबीर की दो बच्चियों जाईन कोसर (3 ) और शबनम कोसर (4 ) की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों में मोहम्मद शफी (59 ) पुत्र लाल खान, सोनी बी ( 57) पत्नी मोहम्मद शफी, मोहम्मद शबीर (40) पुत्र मोहम्मद शफी, नईम कौसर ( 6) और निगार कौसर ( 5) दोनों पुत्रियां मोहम्मद शबीर निवासी मोड़ा बच्छाई सुरनकोट शामिल हैं।

इस हादसे के बारे में घायलाें के साथ पुंछ पहुंचे उनके रिश्तेदारों ने बताया कि बुधवार की देर रात मोहम्मद शफी के परिजन रसोई में सेहरी के लिए खाना बना रहे थे। पूरा परिवार वहां मौजूद था। अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे पहले कि लोग संभल पाते, आग ने चपेट में ले लिया। इसी बीच विस्फोट हो गया जिससे रसोई घर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें