फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बाज नहीं आ रहे है मेटाडोर चालक, तेज रफ्तार दो बसें टकराई, कई यात्री घायल

Sun, 28 Jan 2018 10:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
metador - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
गांधी नगर में दो मिनी बसों में आगे निकलने की होड़ में कई लोगों की जान पर बन आई। दोनों वाहन आपस में टकरा गई और एक बीच सड़क पर पलट गई। संयोग से इस हादसे में एक ही यात्री मामूली रूप से घायल हुआ। बाकी सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


दोनों मिनी बसों के चालक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मिनी बसों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। जिला पुलिस लाइन के पास दो मिनी बसें रविवार शाम को आपस में टकरा गई। बताया जाता है कि दोनों मिनी बस में करीब 15 यात्री ही थे।

यात्रियों का कहना है कि मिनी बस चालक रेस लगा रहे थे। ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। नेहरू मार्केट पुलिस चौकी प्रभारी जेपी सिंह का कहना है कि बड़ा हादसा होने से बच गया। यात्रियों को मामूली चोटें आई। एक यात्री अस्पताल में भर्ती हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि शहर में चलने वाली बेतरतीब मिनी बसें आए दिन हादसों का सबब बन रही है। मिनी बसों की तेज रफ्तार से कई हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें