फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसी दोनों लड़कियों को वापस भेजा गया पाकिस्तान

Mon, 07 Dec 2020 02:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान वापस भेजी गईं दोनों लड़कियां - फोटो : ANI
विज्ञापन

अनजाने में रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके से बॉर्डर पार कर भारतीय सीमाक्षेत्र में घुसने वाली दोनों पाकिस्तानी लड़कियों को आज चकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट से स्वदेश भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 

मालूम हो कि रविवार को सेना ने पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली पीओके की इन दोनों लड़कियों को पकड़ा था। पकड़े जाने के बाद दोनों से कड़ी पूछताछ की गई। 

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले यानी पीओके की दो लड़कियों ने अनजाने में सीमा पार कर जम्मू कश्मीर के पुंछ में प्रवेश कर लिया था। 
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता ने बताया था कि दोनों लड़कियों की पहचान लाईबा जबैर उम्र 17 साल और सना जबैर उम्र 13 साल, गांव अब्बासपुर तहसील फॉरवर्ड कहुटा के रूप में हुई। सेना ने दोनों लड़कियों को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए पूर्ण संयम बरता और सोमवार को उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें