रियासी। पुलिस विभाग ने नकली गन लाइसेंस बना कर बंदूक लेने और उस का गलत उपयोग करने के आरोप में दो भगोड़ों को को गिरफ्तार किया है।
भगोड़ों के खिलाफ पुलिस ने अभियान को जारी रखते हुए सफलता पाई है। इस के साथ ही पुलिस ने दस लोगों की जांच शुरू कर दी है, जिनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मोहम्मद असगर निवासी जमसलान को गिरफतार किया है। उसके खिलाफ 1984 में उधमपुर से नकली गन लाइसेंस बना कर बंदूक खरीदने और लोगों को धमकाने का आरोप था। उस पर 1997 और 2005 में हत्या के आरोप में मामला दर्ज था।
एक अन्य आरोपी मोहम्मद असगर निवासी माहौर को गिरफ्तार किया है। उस ने कठुआ से गन का लाइसेंस बना कर अवैध तरीके से बंदूक खरीदी थी और लोगों को धमकाने का आरोप था। आरोपी पर दस के करीब मामले विभिन्न पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं। दोनों के गन लाइसेंस को रद्द करवा कर बंदूकों को जब्त कर लिया गया है।