रियासी। सीआरपीएफ की 126 बटालियन की ओर से विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें जवानों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिडडा में स्थित बटालियन मुख्यालय के साथ ही जिला पुलिस लाइन, श्री शिवखोड़ी धाम रनसू, सलाल पावर स्टेशन ज्योतिपुरम श्री माता वैष्णो देवी क्षेत्र और कोड़ी में पौधे लगाए गए। वहीं, लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया। अभियान को बटालियन के कमांडेंट प्रदीप सिंह के दिशा निर्देश अनुसार चलाया गया। सलाल पावर स्टेशन ध्यानगढ़ में सीआईएसएफ के जवानों ने पौधे लगाए। वन विभाग की तरफ से भूटान भागा ब्लॉक में पौधे लगाए गए।