फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से दो उड़ाने रद्द, कई घंटों लेट

Fri, 26 Dec 2014 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में दिन भर कोहरा छाए रहने के कारण विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। कोहरे के कारण जहां दो फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, वहीं कई विमान घंटों लेट हुए। इससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


खासकर लेह और जम्मू के बीच सफर करने वाले यात्रियों को मायूसी हाथ लगी। एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार कोहरे के कारण सुबह के समय की तमाम फ्लाइट्स दिल्ली से ही देर से रवाना हुईं।

जम्मू में मुंबई से आने वाली इंडिगो की पहली फ्लाइट दोपहर डेढ़ बजे लैंड हो पाई। इसके अलावा शाम 4.55 बजे के बाद कोई विमान उड़ान नहीं भर सका। श्रीनगर से जम्मू होते हुए दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 3822 को खराब मौसम के कारण श्रीनगर में ही रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा लेह से जम्मू आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 449 और जम्मू से लेह जाने वाली 450 को भी अंतिम समय में रद्द करना पड़ा। इसके कारण लेह के यात्रियों को मायूसी हाथ लगी और उन्हें एयरपोर्ट में घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें