फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दो बिजली विभाग के कर्मचारियों की मौत, एक गंभीर

Tue, 28 Jun 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Electric Shock - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घरोटा थाना अंतर्गत सेरी पंडिता में सोमवार को करंट लगने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों पीडीडी विभाग में नीड बेस्ड कर्मचारी थे। सेरी पंडिता में 11 केवी तार पर काम करके वक्त अचानक से हाईटेंशन तार में करंट आ गया। पहले उनको करंट के झटके लगे, इसके बाद वे खंभे से जमीन पर आ गिरे। 
विज्ञापन


इस हादसे में मरजाली निवासी देवी सिंह (35) और बुर्ज निवासी केवल कृष्ण (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि  सिंबले निवासी संजीव सिंह (30) को गंभीर चोटें आई। उसे जीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही पीडीडी विभाग के खिलाफ धारा 337, 304-ए (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी पीडीडी के अधिकारी से पूछताछ नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल कृष्ण की मौत से परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

kewal krishna - फोटो : Amar Ujala
घरोटा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीडीडी विभाग की लापरवाही पर लोगों में काफी रोष दिखा। जिन दो मुलाजिमों की मौत हो गई, उनके परिवार वाले और रिश्तेदार इसके लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। 

लोग पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और घर के किसी सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही पीडीडी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच करवाने के साथ ही पीड़ित परिवारों के लोगों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 10-11 वर्ष से पीडीडी विभाग में काम कर रहे थे। 
 
केवल कृष्ण की मौत से उनके परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि केवल कृष्ण के पिता का कुछ समय पहले ही देहांत हो चुका था। उसके बाद से परिवार की सारी जिम्मेदारी केवल कृष्ण के सिर पर आ गई थी। केवल कृष्ण की मौत के बाद उनकी माता, बीवी, छोटा भाई, छोटी बहन और तीन बच्चे रह गए है। करीब दस वर्ष से नीड बेस्ड पीडीडी विभाग में काम कर रहे था। परिवार का सारा खर्च केवल कृष्ण ही उठाते थे। बताया जा रहा है कि भाई, बहन और बच्चे अभी छोटे हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें