जम्मू-कश्मीर के बन टोल प्लाजा में चार आतंकियों के ढेर होने के दूसरे ही दिन शाम सवा सात बजे सांबा सेक्टर के बैनगलाड क्षेत्र में दो पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए। चक फकीरा पोस्ट के पास ज्यादा ऊंचाई पर उड़ते ड्रोन की आवाज और लाइट देखने के बाद बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की। 500 मीटर भारतीय क्षेत्र में घुस आया ड्रोन फायरिंग होने पर पाकिस्तान लौट गया।