फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चौबीस घंटे में कोविड़ से दो की मौत, जम्मू संभाग के आठ जिलों में नहीं मिला कोई नया मामला

Fri, 12 Feb 2021 10:03 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पिछले चौबीस घंटे में कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर दो लोगों की मौत हुई है। ये दोनों मौतें कश्मीर संभाग से हुई हैं। राहत यह है कि जम्मू संभाग के आठ जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। पिछले कुछ दिनों से संभाग के कई जिलों में संक्रमित मामले नहीं आ रहे हैं, जिससे आगामी दिनों में की जिले कोविड मुक्त हो सकते हैं। इस बीच प्रदेश में 65 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 50 मामले हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 40 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 34 मरीज हैं। जम्मू संभाग के राजोरी, डोडा, कठुआ, सांबा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी में वीरवार को कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। इन जिलों में 4-7 ही सक्रिय मामले हैं। कश्मीर संभाग में कुपवाड़ा में सबसे कम 6 सक्रिय मामले हैं।

जम्मू जिले में 9 संक्रमित मामले मिले, जबकि श्रीनगर में 20 मामले मिले हैं। जम्मू एयरपोर्ट पर कोविड टेस्टिंग का विस्तार कियाजा रहा है। इसमें रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के साथ आरटीपीसीआर टेस्टिंग शुरू की जा रही है। प्रदेश में अब तक 1947 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1225 मौतें हुई हैं। जम्मू कश्मीर में वर्तमान 628 सक्रिय मामले हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 500 मामले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया
विज्ञापन


प्रदेश में 19300 कर्मियों को कोविड वैक्सीन
जम्मू कश्मीर में वीरवार को सर्वाधिक 19300 कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वैक्सीन अभियान में पहुंचने वाले कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पहली डोज में चिकित्सा कर्मियों के लिए 20 फरवरी को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। वहीं, मार्च में सामान्य जनसंख्या को कोविड वैक्सीन देने की तैयारियां की जारही हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीनेटरों की टीमें बनाई जा रही हैं। इसमें ग्रामीण और शहरी चिकित्सा केंद्रों से स्टाफ को लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें