फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी : जम्मू-कश्मीर में कोरोना के दो घातक वेरिएंट बरपा रहे हैं कहर

Thu, 13 May 2021 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा संजीव दुबे, जम्मू

सार

  • यूके वेरिएंट की हो चुकी पुष्टि, दूसरे वेरिएंट की रिपोर्ट का इंतजार
  • बी.1.1.7 और बी.1.617 को माना जा रहा तेजी से फैल रहे संक्रमण की वजह
  • कोरोना की पहली लहर में वुहान वेरिएंट था सक्रिय, अब डबल म्यूटेंट वायरस की चुनौती
विज्ञापन
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के पीछे वायरस के दो वेरिएंट को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में बी1.617 और बी1.1.7 वेरिएंट सक्रिय हैं। इंडियन वेरिएंट बताया जा रहा बी1.617 और यूके वेरिएंट के नाम से बी1.1.7 वेरिएंट को विश्व के कई देशों में सबसे खतरनाक माना जा रहा है। प्रदेश में डबल म्यूटेंट समेत कई अन्य वेरिएंट भी सक्रिय होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


गर्वनमेंट मेडिकल कालेज जम्मू में माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पिछले साल 2020 में कोविड का वुहान वेरिएंट ही ज्यादा संक्रमण की वजह बना। वुहान वेरिएंट की तुलना में इस साल संक्रमण की रफ्तार काफी ज्यादा है। संक्रमण इस बार ज्यादा घातक भी साबित हो रहा है, जिसके चलते कई लोगों की जानें गई हैं। इसका मुख्य कारण बी.1.617 और बी.1.1.7 वेरिएंट हैं। दोनों ही वेरिएंट लोगों को ज्यादा जल्दी चपेट में ले रहे हैं।

हालांकि डॉ. डोगरा का कहना है कि कोविड की जेनेटिक जांच के लिए देश में केवल दस प्रयोगशालाएं हैं। जम्मू-कश्मीर में कोविड के जेनेटिक जांच के लिए नमूने नई दिल्ली भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने में महीने से भी ज्यादा समय लग रहा है। रिपोर्ट में यूके वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन इंडियन वेरिएंट की रिपोर्ट मिलना अभी बाकी है। इसकी पुष्टि होना शेष है लेकिन यह तय है कि यह वेरिएंट जम्मू-कश्मीर में ज्यादा लोगों को संक्रमित कर रहा है। 
विज्ञापन


प्रदेश में कई वेरिएंट सक्रिय
जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन का कहना है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में यूके वरिएंट के अलावा डबल म्यूटेंट समेत कई तरह के वेरिएंट सक्रिय हैं। जम्मू में इसी वजह से संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें