फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में बड़ा हादसा: बेकाबू होकर पलटी मिनी बस, दो यात्रियों की मौत; पांच घायल

Mon, 14 Sep 2026 02:13 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

 रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत पांच अन्य घायल हुए।
विज्ञापन
रियासी में मिनी बस पलटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

मिनी बस सारंगधर से रियासी की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और मिनी बस सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन का एक टायर फटने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ा जिसके बाद हादसा हुआ।

हादसे के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेसाई पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक कुल सात लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक करीब 35 वर्षीय गंभीर घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल जम्मू रेफर किया गया है। वहीं, तीन अन्य घायलों का जिला अस्पताल रेसाई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें