फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: डोडा में भूस्खलन की चपेट में आई बस, दो लोगों की मौत, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हजारों वाहन फंसे

Sun, 09 Jul 2023 05:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण कई सड़कों पर यातायात बंद होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के कारण यातायात ठप है। इससे वहां हजारों वाहन फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर लगी वाहनों की कतार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को एक बस के भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गंदोह में गोंडोह गवाड़ी रोड पर यह हादसा हुआ। इसमें घटना में एक यात्री जख्मी हुआ है। मरने वालों की पहचान नीली भालेसा निवासी मुदासेर हुसैन और धारूट खारा निवासी अमीर सुहैल के रूप में हुई है। बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति के कारण जिले में भद्रवाह, थाथरी और गंदोह सहित संपर्क सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

Rain in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया। रामबन में पंथयाल टनल के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) का करीब 50 मीटर हिस्सा बह जाने से हाईवे है। इससे दोनों ओर हजारों वाहन फंसे हुए हैं। पुंछ के करीब राता छंब में भूस्खलन के कारण मुगल रोड बंद हो गया है। खराब मौसम के कारण बाबा अमरनाथ तथा वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा बाधित रही।

Jammu Kashmir Weather - फोटो : अमर उजाला
रामबन के मेहाड़, कैफटेरिया मोड़, केला मोड़, सीता राम पस्सी और पंथयाल में हो रहा भूस्खलन चुनौती बना हुआ है। भूस्खलन के कारण श्रीनगर-सोनामर्ग-गुमरी डबल लेन मार्ग भी प्रभावित है। बारिश से चिनाब व झेलम नदी समेत कई नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों को नदियों के पास न जाने की हिदायत जारी की है।

डोडा में बारिश के बाद उफान पर आया नाला - फोटो : संवाद
कश्मीर में हिलार के पास रेलवे ट्रैक पर जलभराव से बनिहाल और काजीगुंड के बीच रेल सेवा स्थगित रही। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग भी प्रभावित है। बारिश से सैकड़ों संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। बिजली भी प्रभावित रही। 

जम्मू के गांधी नगर में हुआ जलभराव - फोटो : निखिल मेहता

भूस्खलन की चेतावनी, यात्रा न करने की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने रविवार को भी जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, भूस्खलन की चेतावनी दी। 12 जुलाई तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं लोगों की सहूलियत के लिए विभिन्न जिला मुख्यालयों में नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए  हैं। जिला प्रशासन राजोरी ने लोगों को थन्नामंडी व डीकेजी मार्ग सहित अन्य भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में आवाजाही न करने की सलाह दी है।

जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रामबन के पास हुआ भूस्खलन - फोटो : सोशल मीडिया

आपात स्थिति में 01992-272727 या 01992-272728 पर करें कॉल

मानसून में तेज बारिश के दौरान बनने वाली आपात स्थिति को लेकर जिला प्रशासन उधमपुर सतर्क हो गया है। कंट्रोल रूम स्थापित कर लैंडलाइन नंबर 01992-272727 और 01992-272728 जारी किया है। लोग किसी भी समय इन नंबरों पर फोन कर प्रशासन व पुलिस से मदद मांग सकते हैं।  

प्रशासन ने सभी तहसील के तहसीलदारों के नंबर भी जारी किए हैं। इनमें भी फोन कर मदद मांगी जा सकती है। पूरे जिले में बरसात शुरू हो चुकी है। शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर लगातार बारिश जारी है। अब हालात खराब होने की भी संभावना बनने लगी है।

आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। बारिश से किसी भी तरह की आपात स्थिति बनने पर लोग उक्त नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। यह फोन करते की मदद की व्यवस्था करवाएंगे। जिले में मौसम खराब होने से नदी व नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती है। 

बालटाल आधार शिविर से पवित्र गुफा की तरफ बढ़ते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मौसम में सुधार के साथ अमरनाथ यात्रा शुरू

कश्मीर के मौसम में सुधार होने के बाद तीसरे दिन आधार शिविर बालटाल और पहलगाम से रविवार दोहपर बाद यात्रा शुरू करवाई गई। इससे तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जम्मू संभाग के बेस कैंपों से अभी भी श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति नहीं है।

प्रशासन के मुताबिक मौसम और राजमार्ग की हालत को देखते हुए तीर्थयात्रियों को फिलहाल रोका गया है। जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा दोपहर तक स्थगित रही। मौसम खराब होने की वजह से जम्मू आधार शिविर से जत्थे को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली।

प्रदेश भर के आधार शिविर फुल होने की वजह से नए जत्थे को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। श्रद्धालुओं को शहर के विभिन्न स्थानों पर ठहराया गया है। जम्मू जिला प्रशासन ने टोकन और तत्काल पंजीकरण को स्थगित कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

पुंछ में बचाव अभियान चलाते सेना के जवान - फोटो : संवाद

पुंछ में महिलाओं व बच्चों को बचाते सेना के जवान नदी में बहे

पुंछ जिले में मूसलाधार बारिश से सुरनकोट तहसील के पोशाना नाले में डूबने से सेना के जेसीओ और जवान की जान चली गई। मृतक की पहचान नायब सूबेदार कुलदीप सिंह और सिपाही तेलू राम के तौर पर हुई। दोनों मैकेनिकल इंजीनियर रेजिमेंट 16 आरआर में तैनात थे। सुरनकोट तहसील के पोशाना में बहते नाले में जल स्तर बढ़ने से कुछ महिलाएं और बच्चे नाले के पार फंस गए। पता चलने पर सेना का जेसीओ नायब सूबेदार कुलदीप कुछ जवानों के साथ पहुंचे और उन्हें सुरक्षित निकलते हुए बह गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें