फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: सांबा में बीएसएफ जवानों पर हमला, दो जवान घायल, जांच शुरू

Mon, 30 Mar 2026 10:59 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क सांबा

सार

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जांच के लिए गए बीएसएफ के दो जवानों पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
बीएसएफ - फोटो : अविनाश संब्याल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले में ड्रग तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास देश की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के अधिकारियों को ही निशाना बना लिया।

सपवाल क्षेत्र में नशीले पदार्थों व हथियारों की डील होने की सूचना आधार पर पड़ताल करने पहुंचे बीएसएफ के दो जांबाज अधिकारियों पर गुज्जर समुदाय के युवकों के एक समूह ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों अधिकारी लहूलुहान हो गए हैं। उन्हें एम्स विजयपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ की राजोरी जिले में सुंदरबनी स्थित जी ब्रांच (इंटेलिजेंस विंग) को पुख्ता जानकारी मिली थी कि 29 मार्च की रात विजयपुर के रख बरोटियां स्थित गुज्जर बस्ती में कुछ बड़े नशा तस्कर नशीले पदार्थों और हथियारों की बड़ी डील करने वाले हैं।

ये डील एम्स विजयपुर के पास स्थित टाटा मोटर्स शोरूम के पास डील होने वाली है।इस इनपुट पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के सात जवानों की टीम ने रात करीब 9:30 बजे इलाके की घेराबंदी और रेकी शुरू की। ग्राउंड इंटेलिजेंस जुटाने के लिए टीम में शामिल इंस्पेक्टर (जी) इम्तियाज अहमद और एसआई (जी) धर्मेंद्र सिंह जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से गुज्जर बस्ती की ओर बढ़े। बाकी जवान पीछे थे। इसी बीच 10-15 युवकों के समूह ने अचानक हमला और पथराव कर दिया। बाकी जवान जब तक पहुंचे तब तक हमलावर भाग निकले। हमले में दोनों अधिकारी घायल हो गए। उन्हें एम्स विजयपुर ले जाया गया। एसआई धर्मेंद्र को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इम्तियाज अहमद को भी सिर में चोट लगी है।

पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान:

विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए सांबा पुलिस ने तत्काल तलाशी अभियान चलाया और एक आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद हुसैन (23 है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना का रहने वाला है और फिलहाल सांबा में बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में रह रहा है।

सीमा से महज सात किमी दूर वारदातयह घटना अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र सात किलोमीटर की दूरी पर हुई है। ये क्षेत्र सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। सांबा पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि क्या इस हमले के पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क या सीमा पार के कनेक्शन का हाथ तो नहीं है।

घटनास्थल से जुटाए नमूने:
सोमवार सुबह फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। टीम ने हमले वाली जगह से रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें