बंद के दौरान तैनात जवान ( फाइल फोटो)
- फोटो : BASIT ZARGAR
कश्मीर में होने वाले केएस के पेपर को भी आज टाल दिया गया। अभी अगली तारीख की घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि कश्मीर में आज सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने वाले थे लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद रखा गया है।
कश्मीर विश्वविद्यालय में भी प्रदर्शन
शोपियां में आतंकियों के मारे जाने के बाद कश्मीर विश्वविद्यालय में भी प्रदर्शन देखने को मिले। जिस कारण से विश्वविद्यालय में होने वाले आज के सभी परीक्षाओं को स्थागित कर दिया गया है। गौरतलब है कि आतंकियों के मारे जाने के बाद पूरे कश्मीर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।
अलगाववादियों ने भी बुलाया बंद
शोपियां में आतंकियों के साथ अन्य चार के मारे जाने के बाद अलगाववादियों द्वारा बंद बुलाया गया है। जिसका असर पूरे कश्मीर में देखने को मिल रहा है। अधिकतर भीड़भाड़ वाली जगह पर सन्नाटा पसरा है। वहीं रैनावारी, खान्यार, सफाकदल, नौहट्टा और एमआर गंज में पाबंदिया लगाई गई है। इसके अलावा मैसूमा और क्रालखुद में भी बंद है।
सीएम महबूबा ने ट्वीट कर जताया दुख
शोपियां में अन्य चार लोगों के मारे गए जाने के बाद सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि शोपियां में ही पिछले महीने गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई थी।