फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 5.76 ग्राम चिट्टा और खुखरी के साथ दबोचा

Wed, 04 Jun 2025 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिलावर पुलिस की ओर से नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपी। 
विज्ञापन
बिलावर क्षेत्र की पुलिस और वन विभाग ने तस्करी के आरोप में दो लोगों को दबोचा है।
विज्ञापन

बिलावर। पुलिस ने 5.76 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) जैसे सफेद पदार्थ और तेज धार हथियार (खुखरी) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को धार सड़क पर नाका लगाया था।
शक के आधार पर पुलिस ने सड़क पर पैदल जा रहे पल्लन गांव निवासी पंकज शर्मा की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी से 5.76 ग्राम चिट्टे जैसे पदार्थ और तेज धार हथियार (खुखरी) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसे बिलावर थाने में पहुंचाया। थाना प्रभारी जाहिर मुश्ताक ने बताया कि पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर की लकड़ी लदी महिंद्रा पिकअप जब्त
बिलावर। वन विभाग की टीम ने अवैध तरीके से ले जाई जा रही खैर की लकड़ी लदी महिंद्रा पिकअप जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुख्ता सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने धार सड़क पर उज पुल के पास रविवार रात 11 बजे नाका लगाया था। इसी दौरान टीम ने शक के आधार पर पिकअप को रोककर जांच की तो उसमें खैर की 30 क्विंटल लकड़ी मिली। इसलिए टीम ने लकड़ी समेत पिकअप को जब्त कर लिया। डीएफओ बिलावर हिंदू शर्मा ने बताया कि भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस वाहन के चालक महानपुर निवासी राजेंद्र रैना और रिहालता महानपुर निवासी अंकुश सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

बिलावर पुलिस की ओर से नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें