फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uri Mine Blast: LoC पर धमाका, उरी में माइन ब्लास्ट; भारतीय सेना के दो जवान घायल

Tue, 28 Jul 2026 08:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला

सार

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को मौके से रेस्क्यू कर लिया गया। उन्हें एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सा उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
माइन ब्लास्ट - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मंगलवार को एक माइन विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट के पास हुआ विस्फोट
यह विस्फोट उरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कमलकोट सब-सेक्टर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, यह धमाका 12 इन्फैंट्री ब्रिगेड के तहत काम करने वाली 8 राष्ट्रीय राइफल्स (8 आरआर) की 'अपर गढ़ फॉरवर्ड पोस्ट' के पास हुआ।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को मौके से रेस्क्यू कर लिया गया। उन्हें एयरलिफ्ट करके श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सा उपचार चल रहा है। घायल सैनिकों की पहचान दफादार विजय कुमार (42) और नायक शरणपा अंगारी (28) के रूप में हुई है। ये दोनों जवान 8 राष्ट्रीय राइफल्स में सेवारत हैं।
विज्ञापन

जांच जारी
अधिकारियों ने बताया कि बारूदी सुरंग में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, वर्तमान में इसका पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें