फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः दो दिन के भीतर सेना के दो जवानों ने गोलीमार कर की खुदकुशी, जांच जारी

Fri, 09 Mar 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
Indian army - फोटो : File Photo
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक सैन्यकर्मी ने गोली मार कर खुदकुशी कर ली। सैनिक ने अपनी सर्विस राइफल से संदिग्ध परिस्थितियों में गोलीमारी ली। जिसके मौके पर ही मौत हो गई। सैन्यकर्मी की पहचान राजस्थान के नायक शंकर सिंह के तौर पर हुई है। इससे पहले बुधवार को भी कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में तैनात जवान ने गोलीमार कर खुदकुशी कर ली थी। 

विज्ञापन


हालांकि अब तक घटना के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। जवान सेना की 18 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात था। पुलिस की ओर से इस घटना के संबध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को भी  कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में राष्ट्रीय राइफल्स के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जवान की पहचान बीरेंदर सिन्हा के तौर पर हुई है।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय राइफल्स के जवान बीरेंदर ने संदिग्ध परिस्थतियों में अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुतबिक गोली जवान के सिर पर लगी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें