फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान दो यात्रियों की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान दोनों की मौत

Fri, 12 Jul 2019 01:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अधिकारियों की माने तो दोनों श्रद्धालुओं की मौत ह्रदय गति रुक जाने के कारण हुई है। एक यात्री गुजरात और दूसरा झारखंड का बताया जा रहा हैं।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन के मुताबिक गुजरात से आए श्रीकांत दोषी (65) पहलगाम ट्रैक पर थे। जिस वक्त वह शेषनाग पहुंचे वहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिसके बाद उन्हें नजदीकी मेडिकल कैंप ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

वहीं झारखंड निवासी शशि कुमार भूषण (35) दर्शन के बाद रास्ते में रूककर आराम कर रहे थे। परिजनों की माने तो वह गुरुवार रात में सोए और शुक्रवार सुबह सोकर नहीं उठे। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कैंप लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें