फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास दो एके राइफल और मैगजीन बरामद

Sun, 05 Oct 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना ने पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास हथियार बरामद किए हैं। सेना को तलाशी अभियान के दौरान यह सफलता मिली। इसके बाद से सेना और सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार शनिवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर कीरनी में सेना ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने आतंकियों के मददगारों की ओर से छिपाकर रखे हथियार बरामद किए। इनमें दो एके राइफल और दो मैगजीन शामिल हैं। सेना की ओर से देर शाम तक इस बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। पिछले महीने भी जिले में नियंत्रण रेखा के पास से सेना ने दो एके राइफल, ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें