फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर की बड़ी गलती: जम्मू-कश्मीर को दिखा दिया चीन का हिस्सा, सोशल मीडिया पर भड़के भारतीय

Tue, 20 Oct 2020 02:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ट्विटर लोगो - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर के मामले में ट्विटर ने बड़ी भूल कर डाली। दरअसल, ट्विटर एक लाइव प्रसारण के दौरान जम्मू-कश्मीर को चीन का हिस्सा दर्शा रहा था। यह गलती सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ट्विटर के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद ट्विटर ने कहा है कि उसकी टीम इस मसले की जांच के लिए तेजी से काम कर रही है और जियोटैग (लोकेशन) का मसला फौरन ठीक कर लिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, यह मामला उस वक्त गरमाया, जब एक राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ नितिन गोखले ने इस बारे में यह तथ्य सोशल मीडिया पर लोगों के सामने रखा। रविवार को लेह में मौजूद गोखले ने वहां के चर्चित वॉर मेमोरियल हॉल ऑफ फेम से दोपहर करीब 12 बजे ट्विटर लाइव किया तो वह चौंक गए। गोखले ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, मैंने अभी हॉल ऑफ फेम से लाइव किया है। हॉल ऑफ फेम को लोकेशन बनाया तो ट्विटर बता रहा है कि जम्मू-कश्मीर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा है। क्या तुम लोग पगला गए हो? उन्होंने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की।   

इसके बाद तो भारतीयों ने ट्विटर की जमकर खिंचाई की और उससे माफी मांगने और फौरन ठीक करने की बातें करने लगे। हजारों यूजर ने ट्विटर इंडिया को इस मामले को लेकर टैग किया, जिसके बाद कंपनी ने कार्रवाई की। हाल ही में चीनी मोबाइल कंपनी शियोमी ने भी इसी तरह की गलती की थी। शियोगी के वेदर एप में अरुणाचल प्रदेश दिख ही नहीं रहा था। कई यूजरों ने कहा कि शियोगी के स्मार्टफोन में अरुणाचल प्रदेश के इलाकों की जानकारी नहीं आ रही है। स्क्रीनशॉट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अरुणाचल की राजधानी ईटानगर खोजने पर कोई नतीजा नहीं आता है।
विज्ञापन


ट्विटर ने कहा, हम समझते हैं मसले की संवेदनशीलता
ट्विटर इंडिया की नीति संचार की पल्लवी वालिया ने एक बयान जारी कर कहा, हमें इस तकनीकी खामी की जानकारी रविवार को मिली। हम इसकी संवेदनशीलता को समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं। जियोटैग (लोकेशन) की खामी को हमारी टीम ने तुरंत दूर कर दिया है। इसकी जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें