फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय निकाय क्षेत्रों में लोगों पर सरकार नहीं थोपेगी प्रॉपर्टी टैक्स : एलजी मनोज सिन्हा

Tue, 20 Oct 2020 02:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि स्थानीय निकाय क्षेत्रों में लोगों पर प्रापर्टी टैक्स थोपने का सरकार का न तो कोई इरादा है और ना ही तैयारी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय संस्थाएं जनता से परामर्श कर विकास के लिए संपत्ति कर लगाने में सक्षम हैं, लेकिन यह जनता से राय लिए बिना नहीं किया जाना चाहिए। कश्मीर घाटी के बारामुला जिले में सोमवार को मेरा शहर-मेरी शान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप-राज्यपाल ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा संपत्ति कर मामले में कुछ लोग गलत तरीके से प्रदेश सरकार को बेवजह बीच में ला रहे हैं। एलजी ने एक अन्य मामले का जिक्र करते हुए कहा कि स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मानदेय को बंद करने की भी कोई योजना नहीं है। इस तरह की अफवाहें निजी स्वार्थ के लिए उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों और पंचायती प्रतिनिधियों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। एलजी ने कहा कि बैक टू विलेज और मेरा शहर मेरी शान जनता को सुविधा व विकास यात्रा में हिस्सेदारी देने के कार्यक्रम हैं। विशेष फंड जारी कर स्थानीय निकायों और पंचायतों को सशक्त किया जा रहा है।

गंभीरता से जनता को सुनें अफसर
एलजी ने कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों के लिए विशेष आयोजन असल में सरकारी मशीनरी को जनता के द्वार पहुंचाने का प्रयास है। कर्मचारियों और अफसरों को गंभीरता से जन सुनवाई करनी होगी। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना होगा। सरकार पर्याप्त राशि उपलब्ध करवा रही है। जनता ही अपने विकास की राह तय करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें