फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 20 अध्यापकों को किया जाएगा सम्मानित

Sun, 28 Aug 2022 11:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में इस बार पांच सितंबर को पहली बार शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा। स्कूल व उच्च शिक्षा विभाग के 10-10 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में इस बार पांच सितंबर को पहली बार शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा। स्कूल व उच्च शिक्षा विभाग के 10-10 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें 10 शिक्षक जम्मू और 10 कश्मीर संभाग के चिह्नित किए गए हैं। पांच अगस्त को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन शिक्षकों को नवाजा जाएगा। निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू डॉ. रवि शंकर शर्मा ने कहा कि पुरस्कार के रूप में शिक्षकों को 50 हजार रुपये और 40 ग्राम चांदी का पदक प्रदान किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम श्रीनगर में प्रस्तावित है। पुरस्कार के लिए प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी के शिक्षकों को चुना गया है। उच्च शिक्षा विभाग से भी कॉलेजों से आठ और विवि से दो शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें