फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, 12 पाक सैनिक ढेर

Fri, 16 Aug 2019 07:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • स्वतंत्रता दिवस पर कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी
  • सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का जवाब देते हुए सेना ने उसके 12 सैनिकों को मार गिराया। कई पाकिस्तानी चौकियों के भी तबाह होने की खबर है। स्वतंत्रता दिवस पर सीमापार से कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। गुरुवार को करीब दो घंटे तक चली गोलाबारी में सेना को किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह सात बजे जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तो पाकिस्तान ने अचानक सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए बडे़ हथियारों से भारी गोलाबारी शुरू कर दी। जिले के मेंढर सब डिवीजन के कृष्णा घाटी सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन करते करते हुए सीमा पर बसे गांवों पर भी गोले दागे गए। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 



सेना ने मोर्चा संभालते हुए नापाक हरकत का जवाब देना शुरू कर दिया। इस दौरान पीओके के बट्टल में पाकिस्तानी सेना के करीब एक दर्जन जवान मारे गए। इसके बाद सीमापार से गोलाबारी बंद कर दी गई। सूत्रों का कहना है कि पाक अधिकृत बट्टल में 12 से अधिक जवान मारे गए हैं। इस घटना के बाद आईबी और एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


सीमापार से होने वाली हर गतिविधि पर सेना नजर बनाए हुए है। वहीं, सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को व्यापक नुकसान को पहुंचा। अपने लोगों के आक्रोश को दबाने के लिए पांच भारतीय जवानों को मारे जाने जाने की झूठी खबर उड़ा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें