फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बस समेत दर्जन वाहनों को चपेट में लिया

Fri, 17 Apr 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर अचानक मोड़ काटती बस के साथ टकराए तेज रफ्तार ट्रक ने एक दर्जन वाहनों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


बस से टकराने के बाद ट्रक सर्विस लेन में जा घुसा और दो पहिया वाहनों को रौंदता हुआ पैसेंजर व लोड कैरियर ऑटो से जा टकराया। गनीमत रही कि हादसे में सिर्फ एक युवक अश्वनी कुमार निवासी कटल ब्राह्मणा हीरानगर ही घायल हुआ है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जम्मू से लखनपुर की ओर जा रहे ट्रक (जेके02 बीसी-0479) कालीबड़ी के नजदीक पहुंचा ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक बस  (जेके02वीबी-2577) ने मोड़ काटा। इस बीच ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मारी और सर्विस लेन की तरफ मुड़ गया।

बारिश की वजह से सड़क फिसलन भरी थी, इसलिए तेज रफ्तार ट्रक सर्विस लेन में खड़े वाहनों को टक्कर मारता हुआ डिवाइडर से जा टकराया।

इस दौरान लोड कैरियर ऑटो (जेके08सी-1915), (जेके08सी-1265), (जेके08बी-2696), (जेके08डी-7335), (जेके08डी-8245), पैसेंजर ऑटो (जेके08ए-6102), मोटर साइकिल (जेके08सी-7465), (जेके08डी-8190), स्कूटी (जेके08सी-1892) और एक बिना नंबर की नई स्कूटी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

बारिश के चलते घटनास्थल पर मुसाफिर मौजूद नहीं थे, इसलिए हादसा वाहनों के क्षतिग्रस्त होने तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें