फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक आपरेटरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Tue, 14 Oct 2014 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएंडके मोटर ट्रांसपोर्ट कंपनीज एसोसिएशन के बैनर तले ट्रक आपरेटरों ने सोमवार को प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को आ रही मुश्किलों को हल नहीं किए जाने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। पदाधिकारियों का आरोप है कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर में आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी पचड़ों के कारण भी उन्हें काम करने में कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। एसोसिएशन के प्रधान सुरिंद्र सिंह काला ने बताया कि सबसे पहले प्रशासन को जम्मू रेल हेड और अन्य जगह से होने वाली ओवरलोडिंग को रोकना होगा। इससे सड़क खस्ताहाल हो रही है, जिस कारण हादसों की संभावना भी बनी रहती है।

नेशनल हाइवे कई जगह से डैमेज हो गया है। इसके अलावा सेल्स टैक्स और एक्साइज और टोल पोस्ट में ट्रांसपोर्टरों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। फिर एफसीआई के गोदाम सहित अन्य कई जगह पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट के जरिए सरकार के खजाने में लाखों रुपये टैक्स आदि के रूप में जाते हैं।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट रियासत की अर्थव्यवथा में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है, लेकिन सरकार इससे जुड़े लोगों की मुश्किलों को हल करने के लिए प्रयासरत नहीं है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि  यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में वे सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें