टक्कर के बाद कैंटर में लगी आग से उठता धुआं।
सांबा। कस्बे में गैस एजेंसी के निकट राजमार्ग पर वीरवार शाम को एक सेना के वाहन और कैंटर की हुई जबरदस्त टक्कर में कैंटर पूरी तरह से जल गया। सेना के वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की सेना का क्यूआरटी का वाहन गश्त लगा रहा था। इस दौरान पठानकोट से बाड़ी ब्राह्मणा जा रहे कैंटर (पीबी08डीजी 2505) के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इससे कैंटर के डीजल की टंकी फट गई और आग लग गई। कैंटर धूं-धूं कर जलने लगा। स्थानीय लोगों व पुलिस ने फायर टैंडर को सूचित किया गया। जब तक पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंचती तब तक कैंटर का काफी हिस्सा जल चुका था। इसी बीच सेना के वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
कैंटर के चालक कुलदीप सिंह ने बताया की वह पंजाब के रूपनगर जिले से सीमेंट लेकर बाड़ी ब्राह्मणा जा रहा था। इस दौरान अचानक यह हादसा हो गया। हादसे में कैंटर चालक सहित सैन्य कर्मी बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।
सैन्य वाहन को पहुंचा नुकसान