फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मवेशी की मौत, घर का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरदराज पटौडी पंचायत के वार्ड पांच में एक मकान पर बिजली गिरने से मवेशी की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसा बुधवार दोपहर बाद हुआ। बिजली गिरने से हुए नुकसान के चलते उक्त परिवार बेघर हो गया है।
विज्ञापन

पंचायत के सरपंच चमनलाल के अनुसार घर के पास बनाई गई गौशाला में बंधे एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस बुरी तरह से जख्मी हो गई। जब यह घटना हुई, उस समय पीड़ित बिशन दास परिवार के पांच सदस्यों के साथ घर में ही था। अफरा तफरी के बीच आसपास के लोगों ने आग बुझाने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घर में रखा सारा सामान भी जल गया। 10 क्विंटल मक्की भी राख हो गई। सरपंच ने बताया कि पीड़ित बिशन दास और उसके परिवार के सदस्यों ने पड़ोसी के घर में शरण ली है। सरपंच ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने राजस्व विभाग से भी जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें