फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर को अलग बताने पर सांसद पर देशद्रोह का केस

Tue, 12 Aug 2014 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना से जुड़ी एक कथित टिप्पणी पर पुलिस ने टीआरएस सांसद और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कविता पर आरोप है कि एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना पहले भारत के अंग नहीं थे। स्थानीय अदालत के निर्देश पर पुलिस ने धारा 124-ए (देशद्रोह) और धारा 505 (सार्वजनिक तौर पर गलतफहमी फैलाने के लिए) के तहत मामला दर्ज किया है।

कविता ने इंटरव्यू में कहा था कि तेलंगाना और कश्मीर के मुद्दों की तुलना करते हुए दलील दी थी कि दोनों अलग देश हैं लेकिन उन्हें आजादी के बाद जबरन भारत में मिला दिया गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

बयान पर मचा स‌ियासी बवाल

टीआरएस सांसद कविता ने इंटरव्यू में कथित तौर पर कहा था क‌ि  जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्से भारत के नहीं थे। आजादी के बाद भारत ने जबरन इन क्षेत्रों पर अपना कब्जा जमाया था और इन ह‌िस्सों को अपने में म‌िला लिया।

कव‌िता ने कहा क‌ि हमें अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का नए सिरे से गठन करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।' कविता के बयान के बाद राजनीत‌िक गल‌ियारों में भूचाल आ गया। कांग्रेस ने सासंद के इस बयान पर गंभीर आपत्‍ति दर्ज कराई।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा। सिंघवी ने कहा था कि चूंकि कविता चुनी हुई प्रतिनिधि हैं।

इसलिए उनके दिए हुए किसी भी बयान से विदेशी नेताओं के सामने गलत उदाहरण पेश होता है,उन्हें इस तरह के बयानों से बचना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें