फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैट-कॉल डिटेल खंगाल रही टीम: तबादले के बदले होटल बुलाने का आरोप, एसआई के बाद दो और पुलिसकर्मी जांच के घेरे में

Fri, 30 Oct 2026 11:18 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में महिला को तबादले के बदले होटल में मिलने का दबाव बनाने और युवतियों को एसपीओ भर्ती का झांसा देकर अनुचित संदेश भेजने के आरोपों में घिरे एसआई चमन लाल के खिलाफ विभागीय जांच तेज हो गई है। जांच टीम चैट, कॉल डिटेल और डिलीट किए गए संदेशों का डेटा रिकवर कर रही है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का दबाव बनाने व अन्य युवतियों को एसपीओ भर्ती का झांसा देकर अनुचित बातचीत करने के आरोपों में घिरे एसएसपी कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर चमन लाल के मामले में विभागीय जांच तेज हो गई है। जांच टीम शिकायत से जुड़े सोशल नेटवर्किंग एप पर भेजे गए संदेशों और कॉल डिटेल की भी पड़ताल कर रही है। कोशिश यही है कि आरोपों से जुड़े सभी तथ्यों को गंभीरता से परखा जाए और पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

इस मामले में दो और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। तबादले के बदले महिला को होटल बुलाने के मामले को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। लेकिन कार्रवाई, जांच, मामले में संलिप्त अन्य पुलिसकर्मियों के बारे में कोई बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की कोशिश है कि दरबार मूव से पहले ही जांच पूरी कर कार्रवाई को पुख्ता कर दिया जाए, जिससे कि कार्रवाई का दायरा आगे न बढ़ सके।

पीड़िता ने जम्मू के आईजीपी को पत्र सौंपकर आरोप लगाया था कि तबादले में मदद करने के बदले उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया गया। होटल का नाम, पता और समय भी लिखकर दिया गया। उसने अन्य युवतियों से एसपीओ भर्ती के सिलसिले में संपर्क करने और अनुचित संदेश भेजने के आरोप भी लगाए। पीड़िता ने लिखित शिकायत के साथ ही सोशल नेटवर्किंग एप पर भेजे गए संदेशों का स्क्रीनशॉट भी दिया है। अधिकारी चैट के स्क्रीनशॉट को अहम साक्ष्य मान रहे हैं। हालांकि महिला से चैट के दौरान सब इंस्पेक्टर कुछ संदेश डिलीट भी करता रहा है।

ऐसे में जांच टीम ने संबंधित एप से डेटा रिकवर का प्रयास किया है। एप की टेक्निकल टीम से भी सहयोग मांगा गया है, जिससे कि पता चल सके कि तबादले के बदले महिला को होटल में बुलाने की बातचीत कैसे, कहां से और किस ओर से शुरू हुई। पुलिस हर बिंदु की पड़ताल करके जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

आज पढ़िए: रतन लाल ने किस होटल में बुलाया...क्या बात की
आज हम अपने पाठकों को बताएंगे कि एसआई रतन लाल ने महिला को किस होटल में बुलाया और उससे क्या-क्या बात की। किस तरह से तबादले के नाम पर अनैतिक संबंध का दबाव बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें